Tuesday, November 12, 2019

Every girl is a sex toy

शहर की एक महंगी कपल फ्रेंडली होटलसे अर्जुन और सारा निकले। गर्मी की शाम थी, सारा अपने मुह पर दुपट्टा बांध रही थी।
अर्जुन "किससे पर्दा कर रही हो?"
सारा "किसीसे नही, गर्मी है तो बांध रही हूं" सारा और अर्जुन एक ही कॉलेज में पढ़ रहे थे! अर्जुन एक अच्छे घर का मजबूत बदनधारी लड़का था। उसकी और सारा की दोस्ती कॉलेज के लगभग तीसरे हफ़्ते में ही हो गयी थी। सारा एक अल्हड़ मिज़ाजी लड़की थी, जिसके लिए जीवन एक सफऱ है, जिसमे बस घूमते जाना है। कॉलेज का लगभग हर एक लड़का सारा से और कुछ नहीं तो दोस्ती तो रखना चाहता था। सारा का प्रभाव और व्यक्तित्व ही ऐसा था कि कोई भी उस मोहिनी पर मोह जाए.
पर सारा को लगाव था अर्जुन से, कॉलेज के केंटीन में होती गुफ़्तगू समय के साथ अब बंध कमरों में होने लगी थी। गार्डन में जो हाथ हथेली ढूंढते थे अब वह कोई भी रोकटोक के बगैर सारा के बदन पर कहीं भी रेंगते थे। अर्जुन और सारा के बीच कोई कमिटमेंट नहीं था, ना शादी की बात ना सात जन्मों के वायदे।
सारा के लिए ये रिश्ता मायने तो रखता था पर, वह अर्जुन को बांधना नहीं चाहती थी और अर्जुन का भी कुछ ऐसा ही था। वो कभी सारा पर कोई बांधछोड़ या सीमाएँ नहीं बाँधता था। पर था मुफ़ट, कभी भी कुछ भी बोलता था और ईसी वज़ह से कई बार उसके और सारा के बीच मनमुटाव हो जाया करते थे।
सारा हमेशा अर्जुन से कहती रहती के हमारे बीच जो भी है, उसे में तुम पर या मुजपे थोबना नहीं चाहती हूँ! पर फिरभी ये रिश्ता मेरे लिए मायने रखता है और में उसकी इज़्ज़त करति हूँ।
और अर्जुन उसको लपक के ज़ोर से हस देता। उस दोपहर जब दोनों होटल से बाहर आये, तो अर्जुन ने पास से गुज़री एक बेहद खूबसूरत लडकी को देखा।
सारा "बहोत ताड़ लिया उसको, अब गाड़ी स्टार्ट करें?" हँसते हुए.
अर्जुन "उसमे क्या है? हर खूबसूरत चीज़ को नवाज़ने में हर्ज़ ही क्या है?"
सारा "खूबसूरत चीज़ को नवाज़ने में और ताड़ने में फर्क है, बेटा, वो कोई खिलौना नहीं थी जो ऐसे ताड़ रहा था तू। अब चल"
अर्जुन " उसमे क्या है? Every girl is a sex toy ok' हुह... सारा काफ़ी विचलित होकर उसके सामने देखती रह गयी।
अचानक से उसने पूछा "और, आंटी कैसी है?"
अर्जुन के मुख के भाव थोड़े उतर गए "ठीक है" ...
सारा "और दीदी कैसी है?"
अर्जुन का मुह अब मार खाये गधे के जैसा हो गया था।
उसको आभास हो रहा था के सारा के सवाल ठीक उसके लड़कियों वाले स्टेटमेंट्स से चालू हुए थे।
वो कुछ ना बोला और गाड़ी को स्टार्ट कर वहाँ से निकल गया।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home